जम्मू-कश्मीर में शीतलहर

श्रीनगर, 21 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार को शीतलहर जारी है। मौसम विभाग ने जम्मू शहर के साथ-साथ श्रीनगर में भी अधिकतम तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग अधिकारी के अनुसार, “जम्मू शहर का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, वहीं श्रीनगर में यह 13 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।”

जम्मू शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री, कटरा में 3.5 डिग्री, बटोत में 1.7 डिग्री, उधमपुर में 2.9 डिग्री, बनिहाल 5.2 डिग्री और भदरवाह में शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 7.3 डिग्री नीचे व गुलमर्ग में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के लेह कस्बे का न्यूनतम तापमान शून्य से 16.0 डिग्री से नीचे और करगिल का शून्य से 16.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा, “जम्मू एवं कश्मीर में 27 जनवरी तक मौसम शुष्क और ठंडा रहने की संभावना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493