आस्ट्रेलियन ओपन : अगले दौर में पहुंचे मरे

मेलबर्न, 21 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व नंबर दो पुरुष खिलाड़ी एंडी मरे ने आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दिन गुरुवार को अपना मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। उन्होंने सैम ग्रोथ को 6-0, 6-4, 6-1 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।

मेलबर्न, 21 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व नंबर दो पुरुष खिलाड़ी एंडी मरे ने आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दिन गुरुवार को अपना मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। उन्होंने सैम ग्रोथ को 6-0, 6-4, 6-1 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुरुवार को रोड लावेर एरेना पर हुए मैच में अपनी तेज सर्विस के लिए पहचाने जाने वाले आस्ट्रेलिया के ग्रोथ को ब्रिटेन के मरे ने शिकस्त दी।

मरे ने शानदार खेल दिखाते हुए ग्रोथ को एक घंटे 29 मिनट चले मुकाबले में शिकस्त दी।

पहले सेट में एक भी गेम न जीतने वाले ग्रोथ ने हालांकि दूसरे सेट में अच्छा खेल दिखाया लेकिन वह सेट नहीं जीत सके। तीसरे सेट में मरे उन पर हावी रहे और सेट जीतकर मैच अपने नाम किया।

मैच के बाद मरे ने कहा, “ग्रोथ ने मैच में अच्छी सर्विस से शुरुआत नहीं की जिससे मुझे मदद मिली। जब उन्होंने दूसरे सेट में अच्छी सर्विस की तो मुझे काफी परेशानी हुई।”

वहीं महिला एकल के मुकाबले में अना इवानोविक ने अनास्तासिया सेवास्तोवा को 6-3, 6-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

तीसरी वरीयता प्राप्त गार्बिने मुगुरुजा ने कर्स्टन फ्लिपकेंस को 6-4, 6-2 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।

पुरुष एकल के एक और मुकाबले में गएल मोनफिल्स ने निकोल्स माहुट को 7-5, 6-4, 6-1 से हराया।

महिला खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेन्का ने भी बिना किसी दिक्कत के अगले दौर में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493