बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कंपकंपी

पटना, 22 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को भी आसमान पर बादल छाए हुए हैं। पछुआ हवा के कारण कंपकंपी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने तथा हल्की ठंडी हवा चलने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, “झारखंड में बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ा है, लेकिन बिहार में इसका असर पूरी तरह खत्म होने में अभी वक्त लगेगा। शनिवार को हल्की धूप निकलने की संभावना है, परंतु रविवार तक ही बिहार में मौसम सामान्य होने के आसार हैं।”

केन्द्र के अनुसार, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों में गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री, भागलपुर का 10 डिग्री और पूर्णिया का 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 20.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493