उप्र : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लाभार्थियों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त

वाराणसी, 22 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के डीजल रेल इंजन कारखाना (डीरेका) में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में लाभार्थियों को लेकर आ रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस कपसेठी में भीषमपुर के पास खंभे से टकरा गई, जिससे कुछ लोगों को मामूली चोंटे आई हैं।

पुलिस के मुताबिक, बस का स्टेयरिंग फेल हो जाने से चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई।

बस पर सवार 15 लाभार्थी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को इस कार्यक्रम में विकलांगों को विशेष उपकरण बांटने वाले हैं। यहीं से मॉडल ट्रेन महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगाा। उनके कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493