सलमान, शाहरुख के खिलाफ शिकायत पर पुलिस से रिपोर्ट तलब

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, शाहरुख खान और टीवी चैनल के खिलाफ आपराधिक शिकायत पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है।

सलमान खान और शाहरुख खान के खिलाफ बिग बॉस नौ की शूटिंग के दौरान एक मंदिर के सेट पर जूते पहनकर लोगों की भावनाएं आहत करने के मामले में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट वी. के. गौतम ने गौरव गुलाटी की ओर से दायर शिकायत पर दिल्ली पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। गुलाटी ने लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में दोनों अभिनेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 फरवरी की तिथि निर्धारित की है।

वकील ने अदालत से कहा कि उसने 15 दिसंबर, 2015 को यूट्यूब पर पोस्ट एक वीडियो देखा, जिसमें दोनों अभिनेताओं- शाहरुख और सलमान को एक रियलिटी शो के दौरान काली मां के मंदिर के सेट पर जूते पहने दिखाया गया है, जिसकी पृष्ठभूमि में काली मां की मूर्ति नजर आ रही है।

याचिका में टीवी चैनल और रियलिटी शो के निर्माता तथा निर्देशक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493