न्यूयार्क, 22 जनवरी (आईएएनएस)। नासा के हबल टेलीस्कोप ने चमचमाते सितारों के एक समूह को कैमरे में कैद किया है। हमारी आकाशगंगा में स्थित यह चमकदार सितारे देखने में बिलकुल भव्य हीरों की तरह प्रतीत हो रहे हैं।
इनका नाम ‘ट्रंम्पलर 14’ है। यह कैरिना नेब्यूला क्षेत्र से 8,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित हैं। चूंकि यह समूह केवल पांच लाख वर्ष पुराना है, इसलिए यह पूरी आकाशगंगा में बड़े पैमाने पर सबसे चमकदार सितारों में से एक है।
अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया, नीले-सफेद रंग के सितारे हाइड्रोजन ईंधन को जलाते हुए भयानक प्रतीत हो रहे थे, जैसे कि वह कुछ लाख सालों में सुपरनोवा की तरह विस्फोटित होंगे।
dharmpath.com dharmpath