बंगाल में बम बनाते समय 2 मरे : पुलिस

कोलकाता, 22 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से संबद्ध एक परिवार के दो सदस्यों की एक बम बनाने के दौरान उसमें विस्फोट होने से मौत हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि घटना अहमदपुर में शेख जबीर हुसैन के घर में गुरुवार रात या संभवत: आधी रात के तुरंत बाद घटी।

अधिकारी ने कहा, “घटना में दो लोगों की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि घर में एक बम बनाया जा रहा था, जिस दौरान उसमें विस्फोट हो गया।”

मृतकों की पहचान शेख हफीजुल तथा तारिक हुसैन के रूप में हुई है। दोनों तृणमूल कांग्रेस के पंचायत सदस्य शेख जबीर हुसैन के भाई हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ शवों को वहां से हटा दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493