रपट के मुताबिक, पीकेके आतंकवादियों के समूह ने शुक्रवार सुबह दियारबाकिर प्रांत के बगलार में सेलेबी एसर प्राथमिक स्कूल पर हमला किया।
पीकेके के एक अन्य समूह ने गुरुवार को मार्दिन प्रांत के नूसायबिन शहर में पुलिस बस पर रॉकेट और बम से हमला किया था, जिसमें नौ पुलिसकर्मी और एक नागरिक घायल हो गए थे। पीकेके ने 2013 में सरकार के साथ एक संघर्षविराम समझौता किया था।
लेकिन पिछले साल जुलाई में एक आत्मघाती हमले के बाद यह समझौता रद्द हो गया था। इस हमले में 34 कुर्दिश समर्थक और एक वामपंथी कार्यकर्ता की मौत हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath