डीयू प्रोफेसर की याचिका पर महाराष्ट्र सरकार को नोटिस

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के प्रोफेसर जी.एन.साईंबाबा की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी किया।

साईंबाबा पर प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से कथित तौर पर संबद्ध संगठन रिवोल्यूशनरी डेमोक्रेट्स फ्रंट के साथ संबंध रखने का आरोप है। उन्होंने इसी मामले में सर्वोच्च न्यायालय से जमानत की गुहार लगाई है।

न्यायमूर्ति जगदीश सिंह केहर तथा न्यायमूर्ति सी.नागप्पन की सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने लेखिका व सामाजिक कार्यकर्ता अरुं धती रॉय की अदालत की अवमानना को चुनौती देने वाली याचिका पर भी नोटिस जारी किया।

नोटिस का जवाब दो सप्ताह में देने का निर्देश देते हुए न्यायालय ने अरुं धती द्वारा न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट की मांग करने वाली याचिका को स्वीकार नहीं किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493