उत्तर प्रदेश में गुनगुनी धूप, ठंड बरकरार

लखनऊ, 23 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह से ही गुनगुनी धूप निकली हुई है। हालांकि, बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता का कहना है कि दिन में गुनगुनी धूप रहेगी। तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री, गोरखपुर का 5.6 डिग्री, झांसी का छह डिग्री और इलाहाबाद का सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493