आईएस के 9 अन्य संदिग्ध गिरफ्तार, कुल 14 हिरासत में

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। एनआईए (राष्ट्रीय जांच आयोग) ने आतंकवादी संगठन, इस्लामिक स्टेट(आईएस) से जुड़े नौ अतिरिक्त संदिग्धों को देश के अलग-अलग हिस्सों से राज्य पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह अबतक हिरासत में लिए गए कुल संदिग्धों की संख्या 14 हो गई है।

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया, “पांच आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर विभिन्न शहरों से अन्य नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।”

गिरफ्तार लोगों में कर्नाटक से 33 वर्षीय सैयद मुजाहिद, लखनऊ से 20 वर्षीय मोहम्मद अलीम, हैदराबाद से 33 वर्षीय मोहम्मद ओबेदुल्ला खान और 24 वर्षीय अबू अनस, बेंगलुरू से 21 वर्षीय आसिफ अली उर्फ अरमान सानी, 23 वर्षीय सुहैल अहमद और 46 वर्षीय मुहम्मद अब्दुल अहद, मुंबई से 36 वर्षीय मोहम्मद हुसैन खान और महाराष्ट्र के औरंगाबाद से इमरान खान पठान शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि एनआईए इन लोगों को संबंधित अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी और आगे की जांच करेगी।

जानकार सूत्रों के अनुसार, आईएस से सहानुभूति रखने वालों से मिली जानकारी के आधार पर छह शहरों में 12 स्थानों पर छापे मारे गए। ये संदिग्ध गणतंत्र दिवस पर बम विस्फोट की साजिश रच रहे थे।

छापे की कार्रवाई बेंगलुरू, कर्नाटक के तुमकुर ओर मंगलोर, हैदराबाद, मुंबई और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मारे गए।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को आईएएनएस से बताया कि छापे के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल, लैपटॉप, नकदी और बम बनाने के सामान बरामद किए गए हैं। बेंगलुरू में दो संदिग्धों के किराए के घरों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने कहा है कि सभी संदिग्ध ‘कट्टरपंथी युवक’ हैं और जांच के बाद ही सारी जानकारी सामने आएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493