यूबीएस के अर्थशास्त्री वांग टाओ ने एक शोधपत्र में कहा कि देश के केंद्रीय बैंक पीपल्स बैंक ऑफ चाइना तरलता बनाए रखने और अल्प अवधि दरों को स्थिर रखने के लिए आरआरआर में कटौती करने की बजाए दूसरे उपायों पर ध्यान दे रही है।
चीन में लूनर नववर्ष की छुट्टियों के अवसर पर जो इस साल 8 फरवरी को है, अक्सर तरलता की कमी हो जाती है। अत: ब्याज दरों को स्थिर रखने के लिए केंद्रीय बैंक भारी मात्रा में नकदी जारी करती है।
वांग ने बयान जारी कर कहा, केंद्रीय बैंक नव वर्ष की छुट्टियों के दौरान आकस्मिक रूप से अतिरिक्त नकदी की जरूरत से निपटने को तैयार है।
हालांकि बैंकों द्वारा तरलता बनाए रखने के लिए अक्सर आरआरआर दरों में कटौती का तरीका अपनाया जाता है ताकि बाजार में नकदी की भरपाई हो सके। लेकिन केंद्रीय बैंक का मानना है कि इससे कमजोर नीति का संकेत जाएगा। क्योंकि इससे अल्पावधि दरों में गिरावट आएगी जिससे चीनी मुद्रा अवमूल्यन के दबाव में आ जाएगी।
वांग ताओ ने बताया कि चीन के केंद्रीय बैंक ने पिछले हफ्ते मुद्रा बाजार में 1.18 ट्रिलियन यूआन तरलता बनाए रखने के लिए डाला था।
वांग कहती है कि हालांकि केंद्रीय बैंक फिलहाल आरआरआर दरों में कटौती नहीं करने को लेकर स्पष्ट है। लेकिन उन्हें साल 2016 में कई बार आरआरआर में कटौती की उम्मीद है।
पिछले साल चीन ने आरआरआर दरों में पांच बार कटौती की थी।
dharmpath.com dharmpath