सुषमा स्वराज ने की बहरीन के शाह से मुलाकात

नई दिल्ली, 23 जनवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को बहरीन के शाह हमाद बिन इसा अल खलीफा से मानामा में मुलाकात की। यह जानकारी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने फोटो के साथ किए गए ट्वीट में बताया, “मेजबान बहरीन के शाह हमाद बिन इसा अल खलीफा के साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज।”

इस मुलाकात के बाद बहरीन के शाह ने सुषमा स्वराज के साथ भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर दल के करतबों को देखा। जो बहरीन अंतर्राष्ट्रीय एयर शो में आयोजित किया गया।

इसके अलावा वहां सुषमा स्वराज भारतीय पवेलियन का दौरा किया, जहां तेजस विमान परियोजना से जुड़े वैज्ञानिकों ने उन्हें इसके बारे में जानकारी दी।

सुषमा स्वराज भारत-अरब लीग मंत्रीस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने मानामा पहुंची हैं। यह बैठक रविवार को होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493