मप्र में सर्द हवाओं का असर बरकरार

भोपाल, 24 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर भी रविवार को सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बनी हुई है, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान शीतलहर बने रहने के साथ-साथ पाला पड़ने और कोहरा छाने की संभावना जताई है।

बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ठंडा स्थान रीवा, मंडला और उमरिया रहा, जहां तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल का रविवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, इंदौर का 7.3 डिग्री, ग्वालियर का 5.5 डिग्री और जबलपुर का पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले शनिवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री, इंदौर का 27 डिग्री, ग्वालियर का 25.6 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493