दिल्ली में घना कोहरा, रविवार को 20 ट्रेनों में देरी

नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 20 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, “घने कोहरे के कारण 20 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।”

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा, “दिन में कुछ इलाकों में आसमान साफ रहने, जबकि कुछ में कोहरा छाए रहने के आसार हैं।”

अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में शनिवार दिन का अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

यहां सुबह 8.30 बजे दृश्यता 100 मीटर रही, जबकि सुबह 5.30 बजे दृश्यता 50 मीटर से भी कम थी।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में शनिवार का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.6 डग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493