चंडीगढ़, 24 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद रविवार को चंडीगढ़ पहुंचे। वह भारत के गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि होंगे।
ओलांद अपनी भारत यात्रा की शुरुआत करते हुए चंडीगढ़ पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलांद के भारत आगमन पर खुशी जताते हुए कहा कि भारत उनका स्वागत करते हुए खुशी और सम्मानित महसूस कर रहा है।
मोदी ने ओलांद के यहां पहुंचने से पहले एक ट्वीट में कहा, “ओलांद का स्वागत है। गणतंत्र दिवस पर उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में पाकर हम काफी सम्मानित और खुश हैं।”
dharmpath.com dharmpath