ऐसा पहली बार हुआ है कि चीन में राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन पूर्वोत्तर प्रांतों हीलोंगजियांग और जिलिन के बाहर हो रहा है।
शिनजियांग ने उरुम्की के पश्चिमी उपनगर में शीतकालीन खेलों के लिए एक विश्व-स्तरीय आईस सेंटर का निर्माण किया है, जहां स्पीड एवं फिगर स्केटिंग, कर्लिग और आइस हॉकी जैसी स्पर्धाओं का आयोजन होगा।
चीन के ‘स्टेट जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ स्पोर्ट’ के एक अधिकारी तोंग लिशिन ने कहा, “राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों के बाद इस केंद्र पर राष्ट्रीय टीम खेल प्रशिक्षण लेगी।”
अल्माटी और कजाकिस्तान को पछाड़ते हुए बीजिंग ने शीतकालीन ओलम्पिक खेलों और पैरालम्पिक खेलों की मेजबानी हासिल की है।
dharmpath.com dharmpath