मप्र : 30 जनवरी तक 10 बजे के बाद खुलेंगे स्कूल

भोपाल, 24 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में जारी शीत लहर के मद्देनजर सरकारी और निजी विद्यालय आगामी 30 जनवरी तक सुबह 10 बजे के बाद ही खुलेंगे, मगर गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय पर ही होंगे।

राज्य शासन ने प्रदेश में शीत लहर को देखते हुए शनिवार को जारी आदेश में सभी जिलाधिकारियों और जिला शिक्षाधिकारियों को शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों को 30 जनवरी तक सुबह 10 बजे के बाद ही खोलने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही होंगे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

शासन ने इससे पूर्व शीत लहर की तीव्रता को देखते हुए सभी शासकीय और निजी स्कूलों को 20 से 23 जनवरी तक सुबह 10 बजे के बाद ही प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493