बीजिंग वायु को स्वच्छ करने पर 16.5 अरब युआन खर्चेगा

बीजिंग, 24 जनवरी (आईएएनएस)। चीन की राजधानी बीजिंग 2016 में हवा को साफ करने पर 16.5 अरब युआन (2.57 अरब डॉलर) आवंटित किया जाएगा। यह जानकारी रविवार को बीजिंग के पर्यावरण विभाग के सूत्रों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कोष का उपयोग कोयला खपत घटाने और पुराने वाहनों को हटाने में किया जाएगा।

बीजिंग एनवॉरमेंट प्रोटेक्शन ब्यूरो के आंकड़े के मुताबिक, हवा में तैरने वाले धूलकण पीएम2.5 का औसत घनत्व बीजिंग में गत वर्ष साल-दर-साल आधार पर 6.2 फीसदी घटा है।

बीजिंग प्रशासन 2016 में इसमें पांच फीसदी और कमी लाना चाहता है।

शहर प्रशासन ने इस साल अधिक प्रदूषण फैलाने वाले दो लाख वाहनों को सड़क से हटाने और 400 गांवों में स्वच्छ ऊर्जा उपयोग को बढ़ावा देने का वादा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493