मोदी ने पीजीआईएमईआर जाकर बीमार बादल का हालचाल लिया

चंडीगढ़, 24 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम परास्नातक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) जाकर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का हालचाल लिया। बादल यहां भर्ती हैं।

देश के सर्वाधिक बुजुर्ग मुख्यमंत्री बादल (88) को शुक्रवार रात तब पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया, तब उन्हें सीने में जकड़न और बुखार महसूस हुआ। चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल में रहने और आराम करने की सलाह दी है।

बादल अपनी बीमारी के कारण प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की रविवार को यहां अगवानी नहीं कर पाए।

मुख्यमंत्री के रविवार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।

बादल को शुक्रवार शाम यहां से 80 किलोमीटर दूर पंजाब के नवांशहर कस्बे में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सर्दी थी और उन्होंने घबराहट की शिकायत की थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493