नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद रविवार शाम चंडीगढ़ से नई दिल्ली पहुंच गए। वह तीन दिन के भारत दौरे पर हैं।
नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद रविवार शाम चंडीगढ़ से नई दिल्ली पहुंच गए। वह तीन दिन के भारत दौरे पर हैं।
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पालम वायुसेना अड्डे पर ओलांद की अगवानी की।
ओलांद ने अपने भारत दौरे की शुरुआत फ्रांसीसी वास्तुकार ली कारबुजे द्वारा डिजाइन किए गए चंडीगढ़ शहर से की। वहां रविवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रॉक गार्डन देखा।
दोनों नेता कैपिटल कॉम्प्लेक्स भी गए, जहां हरियाणा और पंजाब दोनों राज्यों की सरकारों का मुख्यालय है। दोनों नेता इसके बाद सरकारी संग्रहालय एवं कला दीर्घा भी देखने गए।
ओलांद और मोदी ने बाद में एक सीईओ फोरम में हिस्सा लिया और उसके बाद भारत-फ्रांस व्यापार शिखर बैठक में हिस्सा लिया।
ओलांद और मोदी सोमवार को एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे और उसके बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।
दोनों नेता अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन आईएसए के अंतरिम सचिवालय का उद्घाटन करेंगे और नई दिल्ली के पास आईएसए मुख्यालय की आधारशिला रखेंगे।
ओलांद मंगलवार को राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। ऐसा करने वाले वह फ्रांस के पांचवें राष्ट्रपति होंगे।
dharmpath.com dharmpath