उत्तर प्रदेश में गुनगुनी धूप खिली, ठंड से राहत

लखनऊ, 25 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह धूप निकलने से लोगों को ठंड़ से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि, दिन में तेज हवाओं की वजह से ठिठुरन रहेगी, जिस वजह से तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

लखनऊ के अलावा सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, कानपुर का 5.6 डिग्री, इलाहाबाद का 6 डिग्री और झांसी का 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493