आस्ट्रेलियन ओपन : एजारेंका, केरबर, गेल क्वार्टर फाइनल में

सोमवार को एजारेंका ने चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा को 6-2, 6-4 से सीधे सटों से मात दी। मैच के बाद एजारेंका ने कहा, “उन्होंने काफी कड़ी प्रतिद्वंदिता दी, लेकिन मैंने काफी अच्छे से खेलते हुए अवसरों का फायदा उठाया। मुझे काफी खुशी हुई।”

इसके साथ ही एक अन्य मुकाबले में केरबर ने एनिका बेक को 6-4, 6-0 से मात देते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। उन्होंने कहा, “मैं एनिका बधाई देना चाहती हूं, उन्होंने इन दो सप्ताहों में काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिया और चौथे दौर में प्रवेश किया।”

इस बीच, पुरुष वर्ग में फ्रांस के गेल ने भी मेलबर्न में जारी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जगह बनाई। उन्होंने रूस के एंड्री कुजनेत्सोव को 7-5, 3-6, 6-3, 7-6 से हराया।

गेल ने कहा, “एंड्री ने मैच में बाजी मारने की कोशिश की थी और वह दूसरे सेट में सफल भी हो गए थे, लेकिन मैंने तीसरे और चौथे सेट में बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493