राष्ट्रपति ने ऑस्ट्रेलिया के ‘राष्ट्रीय दिवस’ पर बधाई दी

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ‘राष्ट्रीय दिवस’ की बधाई देते हुए देश की निरंतर प्रगति, उन्नति और सम्पन्नता की शुभकामना की है।

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ‘राष्ट्रीय दिवस’ की बधाई देते हुए देश की निरंतर प्रगति, उन्नति और सम्पन्नता की शुभकामना की है।

ऑस्ट्रेलिया का ‘राष्ट्रीय दिवस’ 26 जनवरी को है।

ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल सर पीटर कॉसग्रोव को भेजे संदेश में मुखर्जी ने कहा, “सरकार, भारत की जनता और अपनी ओर से मैं आपको और ऑस्ट्रेलिया की जनता को आपके राष्ट्रीय दिवस के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने कहा, “यह खुशी की बात है कि हाल ही के वर्षो में भारत और ऑस्ट्रेलिया का संबंध साझे हित के कई क्षेत्रों में मजबूत हुआ है। दोनों देशों के हित के लिए हम इसे आगे भी जारी रखने की उम्मीद करते हैं।”

मुखर्जी ने कहा, “मैं आपको अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की शुभकामनाएं देता हूं। आपके माध्यम से मैं ऑस्ट्रेलिया की जनता की निरंतर प्रगति और सम्पन्नता की शुभकामना करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493