नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेट्रो से गुड़गांव के लिए रवाना हुए।
भारत में फ्रांस के राजदूत फ्रांस्वा रिचीर ने कहा, “राष्ट्रपति ओलांद व प्रधानमंत्री मोदी साथ में दिल्ली मेट्रो से गुड़गांव के लिए रवाना हुए।”
ओलांद का यहां राष्ट्रपति भवन में सोमवार सुबह औपचारिक रूप से स्वागत किया गया। ओलांद गणतंत्र दिवस की परेड में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वह रविवार को चंडीगढ़ पहुंचे थे।
dharmpath.com dharmpath