सम-विषम के दूसरे चरण से पहले जनता की राय लेंगे : केजरीवाल

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा है कि सम-विषम योजना का दूसरा चरण लागू करने से पूर्व आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जनता के बीच जाकर उनकी राय लेंगे।

सरकार की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में केजरीवाल ने कहा, “सम-विषम योजना के दूसरे चरण को लागू करने के लिए हमारे विधायक आज से अपने निर्वाचन क्षेत्रों में बैठकें करेंगे।”

उन्होंने कहा कि आप विधायक लोगों से राय लेंगे कि योजना का अगला चरण कब और कैसे लागू किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “सम-विषम योजना सफल रही और लोगों की इच्छा को ध्यान में रखते हुए हम इसे फिर से लागू करना चाहते हैं।”

दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने सम-विषम योजना के दूसरे चरण की तैयारी के मद्देनजर सोमवार शाम सभी मंत्रियों और आप विधायकों की बैठक बुलाई है।

उल्लेखनीय है कि राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से सम-विषम योजना को एक से 15 जनवरी के बीच प्रायोगिक तौर पर लागू किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493