उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम दासना निवासी आजाद खां पुत्र खैराती खां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री की शादी एरच थाना क्षेत्र के ग्राम हरदुआ निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद भी ससुराल वाले दहेज में अतिरिक्त मांग करने लगे। रुपये न देने पर ससुराल वालों ने उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया और और उसकी पुत्री को खाना-पानी देना भी बंद कर दिया। प्रसव के समय समय पर उसे अस्पताल नहीं ले गए। इससे उसकी देखभाल न हो सकी और उसकी बेटी ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने उसकी सूचना पर ग्राम हरदुआ निवासी जलालुद्दीन, रहीम, जमीरअली, आदि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कसाई बाबा निवासी कालीचरण कुशवाहा पुत्र बाबूलाल कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री डोली की शादी शिवपुरी के ग्राम मगरौनी निवासी विजय के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज में उससे और रुपयों की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया गया। बाद में ससुराल वालों ने उसे धमकाकर घर से निकाल दिया।
पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों- ग्राम मगरौनी निवासी विजय शाक्या, रामदुलारी, छोटू के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath