काबुल, 25 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में सोमवार को एक पुलिस थाने पर तालिबान आतंकवादियों के हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि झड़प दोपहर में उस वक्त शुरू हुई, जब आत्मघाती जैकेट पहने व हथियारों से लैस आतंकवादियों ने पाकिस्तान की सीमा से लगे स्पिन बोल्दक कस्बे में एक पुलिस थाने पर हमला कर दिया।
उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में पांच आतंकवादी व अफगान बॉर्डर पुलिस (एबीपी) के दो सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।
तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।
तालिबान के नेतृत्व में हमले बीते साल अप्रैल से ही जारी हैं, जब आतंकवादी समूह ने सुरक्षा बलों के खिलाफ अपना सालाना विद्रोही हमला शुरू किया था।
कंधार तथा पड़ोसी हेलमंद प्रांत में आतंकवादी अपनी जडें़ जमाने की कोशिश में हैं।
dharmpath.com dharmpath