समाज की खुशहाली मप्र सरकार की प्राथमिकता : शिवराज

भोपाल, 25 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस पर नागरिकों को बधाई देते हुए कहा है कि समाज के हर वर्ग की खुशहाली और विकास राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री चौहान ने आम नागरिकों से विकास की रफ्तार तेज करने, समृद्धि और सुख-शांति के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि समृद्धि के लिए सरकार और समाज का मिलकर समर्पण भाव से काम करना जरूरी है।

शहीदों और भारत को गणतांत्रिक लोकतंत्र बनाने में योगदान देने वाले महापुरुषों का स्मरण करते हुए चौहान ने कहा कि समाज के हर वर्ग की खुशहाली और विकास राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। संविधान निमार्ताओं की भावना के अनुरूप सुराज की स्थापना करने में पूरी ताकत से राज्य सरकार काम कर रही है। आज मध्यप्रदेश देश में सबसे तेज गति से विकास करते राज्यों में शामिल हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493