मोदी के वैश्विक संबंधों से विदेशी निवेश में हुई बढ़ोतरी : रेल मंत्री

पणजी, 25 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुनिया के शीर्ष नेताओं के साथ निजी संबंधों के कारण विदेशी निवेश में तेजी आई है और इससे विकास को गति मिली है। यह बातें रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने सोमवार को कही।

प्रभु ने कहा, “यह भारत के लिए सबसे अच्छा मौका है। हमें इसके लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व का शुक्रिया अदा करना चाहिए। उन्होंने सभी वैश्विक नेताओं के साथ निजी संबंध बनाए हैं। इससे हमें तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिली है।”

उन्होंने यह बातें यहां वास्को में गोवा चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित संवाद में कही।

उन्होंने कहा, “अगर यहां निवेश (विदेशी) होता है तो भारत में नौकरियों का सृजन होगा, गरीबी मिटेगी, तकनीक आएंगी और हम अधिक कुशल बनेंगे। यह सब भारत को तेज गति से विकास में मदद करेगी। ” उन्होंने इस मौके पर कहा कि फ्रांस, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और चीन के अलावा लैटिन अमेरिका और यूरोप के निवेशक भी भारत में निवेश करने को इच्छुक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493