मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस की धूम

भोपाल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में 67वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्यपाल रामनरेश यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

ध्वजारोहण के बाद रंगारंग कार्यक्रम हुए। इस मौके पर भव्य और आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं। राजधानी के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण कर प्रभातफेरियां निकाली गई। आयोजन में प्रत्येक वर्ग और आयु के लोगों ने हिस्सा लिया।

राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम के नेहरु स्टेडियम में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। साथ ही प्रदेशवासियों से प्रदेश के विकास में अपने नागरिक कत्र्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया। रीवा में राज्य के जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश को दोहराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493