नियंत्रण रेखा पर भारतीय, पाकिस्तानी सैनिकों बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान

जम्मू, 26 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया, “67वें भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर, भारत और पाकिस्तान के सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर के कृष्णा घाटी सेक्टर में पुंछ-रावलकोट नाके पर और मेंढर हॉट स्प्रिंग नाके पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।”

कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर शांति सुनिश्चित करने के लिए दोनों पड़ोसी देशों के सैन्य अधिकारी समय-समय पर बैठकें करते रहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493