आईसीसी ने चंद्रपॉल को बताया प्ररेणास्रोत (लीड-1)

दुबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल ही में अतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल को भविष्य के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।

चंद्रपॉल ने कई महीनों तक टीम में न चुने जाने के बाद संन्यास की घोषणा की थी।

समाचार एजेंसी सीएमसी ने सोमवार को आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन के हवाले से कहा, “चंद्रपॉल एक भरोसेमंद और असरदार बल्लेबाज के रूप में जाने जाएंगे। उनकी बल्लेबाजी में विविधता थी। उनका शानदार डिफेंस और आक्रामक अंदाज काफी शानदार था। वह जरूरत के मुताबिक अपने खेल को ढाल लेते थे।”

उन्होंने कहा, “पिछले दो दशक तक चंद्रपॉल ने न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी, बल्कि अपने व्यवहार से भी एक प्रेरणास्रोत की छवि बनाई है।”

चंद्रपॉल वेस्टइंडीज की तरफ से टेस्ट मैचों में ब्रायन लारा के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टेस्ट में चंद्रपॉल के नाम 11,867 रन हैं।

उनके नाम टेस्ट में 30 शतक और 52 अर्धशतक भी दर्ज हैं। चंद्रपॉल ने 14 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी भी की है।

चंद्रपॉल पूरे करियर तक एकदिवसीय क्रिकेट में भी कैरेबियाई टीम का आधार स्तंभ बने रहे। उन्होंने 268 एकदिवसीय मैचों में 41 की औसत से 8,778 रन बनाए।

टेस्ट में 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची :

सचिन तेंदुलकर (भारत) 15,291

रिकी पोंटिंग (आस्ट्रेलिया)13,378

जैक्स कालिस (दक्षिण अफ्रीका) 13,289

राहुल द्रविड (भारत) 13,288

कुमार संगाकारा (श्रीलंका) 12,400

ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) 11,953

शिवनारायण चन्द्रपॉल (वेस्टइंडीज)11,867

महेला जयावर्धने (श्रीलंका) 11,814

एलन बॉर्डर (आस्ट्रेलिया) 11,174

स्टीव वॉ (आस्ट्रेलिया) 10,927

सुनिल गावास्कर (भारत) 10,122

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493