राष्ट्रपति ने अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी दी

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश को मंजूरी दे दी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या राष्ट्रपति ने अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन को अपनी मंजूरी दे दी है तो उन्होंने आईएएनएस से कहा, “जी हां, यह हो चुका है।”

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रविवार को अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की सिफारिश की थी, जिसके बाद राज्य में सत्तारूढ़ और केंद्र में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस सहित कुछ अन्य दलों ने भी इसकी आलोचना की थी।

कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर राष्ट्रपति शासन को मंजूरी न दिए जाने का अनुरोध किया था। हालांकि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को राष्ट्रपति से मुलाकात कर अरुणाचल में राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की थी।

अरुणाचल के राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा ने नौ दिसंबर को विधानसभा सत्र बुलाए जाने की तारीख आगे बढ़ा दी थी।

कांग्रेस ने राज्यपाल के इस कदम की आलोचना की थी। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल का कहना था कि राज्यपाल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों और दो निर्दलीय विधायकों के प्रस्ताव पर कार्यवाही नहीं करनी चाहिए थी।

सर्वोच्च न्यायालय ने 18 जनवरी को इस मामले पर कहा था कि वह इसकी जांच करेगा कि राजखोवा द्वारा विधानसभा अध्यक्ष नबम रेबिया को हटाए जाने के लिए पेश प्रस्ताव पर चर्चा के लिए विधानसभा सत्र की तिथि बढ़ाकर 16 दिसंबर करना वैध है या नहीं।

गौरतलब है कि कांग्रेस के 14 असंतुष्ट विधायकों के समर्थन से भाजपा विधायकों ने इटानगर के एक सभागार में विधानसभा सत्र बुलाकर रेबिया को अपदस्थ कर दिया। इस विधानसभा सत्र की अध्यक्षता उपाध्यक्ष ने की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493