फ्रेंच रेडियो के मुताबिक, छह स्कूलों -हेनरी 4, चार्लीमैग्ने, लुईस-ली-ग्रांड, मोंटेन, कोंडोरसेट तथा फेनेलॉन को सुबह में स्कूल में बम होने की धमकी मिली।
फ्रांस इंफो की एक रपट के मुताबिक, इस धमकी को गंभीरतापूर्वक लिया गया और स्कूलों से सभी बच्चों को बाहर निकाल लिया गया।
अब तक पुलिस को मोंटेन तथा कोंडोरसेट स्कूल में कोई बम नहीं मिला है, हालांकि अन्य स्कूलों की तलाशी जारी है।
ली फिगारो की वेबसाइट पर जारी एक रपट के मुताबिक, हेनरी 4 स्कूल में एक संदिग्ध थैला मिला था, जो किसी का छूटा हुआ बस्ता था।
dharmpath.com dharmpath