कोच्चि, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मलयालम फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री कल्पना की अंत्येष्टि यहां मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ की गई। उनका निधन सोमवार को हैदराबाद में दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। वह 50 वर्ष की थीं।

उनका पार्थिव शरीर सुबह में विमान से यहां लाया गया और उनके आवास में रखा गया, जहां उनके रिश्तेदारों व हजारों प्रशंसकों ने उन्हें नम आखों से अंतिम विदाई दी।
कल्पना ने 1983 में एक बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। हंसमुख स्वभाव के कारण वह अत्यंत लोकप्रिय थीं। उन्होंने दक्षिण भारत की अन्य भाषाओं सहित मलयालम में 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।
उन्हें वर्ष 2012 में ‘थानिचल्ला निजन’ फिल्म में सर्वोत्कृष्ट अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
दिवंगत अभिनेत्री को केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों तथा अभिनेता पृथ्वीराज, सिद्दीक व रणजी सहित अन्य कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी।
dharmpath.com dharmpath