चीनी परमाणु कंपनी दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी कंपनी

शेनजेन, 26 जनवरी (आईएएनएस)। चीन की प्रमुख स्वच्छ ऊर्जा कंपनी, चाइना जनरल न्यूक्लियर पॉवर कॉरपोरेशन (सीजीएन) क्षमता के हिसाब से दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी परमाणु ऊर्जा कंपनी बन गई है।

शेनजेन की यह कंपनी पांच परमाणु ऊर्जा इकाइयों का संचालन करती है। 2014 में यह कंपनी दुनिया में 8वें स्थान पर थी। अब इसकी कुल क्षमता 17 गीगाबाईट है। यह जानकारी कंपनी के प्रवक्ता यूआन चांगहोंग ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

कंपनी के 12 नई परमाणु ऊर्जा इकाइयां अभी निर्माण के चरण में हैं, जिनकी कुल क्षमता 14.65 गीगाबाईट होगी। यह दुनिया की कुल परमाणु क्षमता का पांचवा हिस्सा है, जो अभी निर्माण के चरण में है।

यूआन ने बताया कि नवीन ऊर्जा उत्पादन जैसे सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा की सीजीएन क्षमता को जोड़ दें तो इसकी कुल क्षमता 31.2 गीगाबाईट होती है। इसमें सालाना 33.8 फीसदी की दर से वृद्धि हो रही है।

सीजीएन के उपमहाप्रबंधक डाई झोंगुआ ने बताया कि परमाणु उत्पादन क्षमता में साल 2015 में 20 फीसदी यानी 88.3 अरब किलोवॉट की वृद्धि हुई।

चीन आजकल अपनी तीसरी पीढ़ी के परमाणु रिएक्टर डिजाइन हुआलोंग वन को विदेशों में बेचने पर बढा़वा दे रहा है। पिछले साल पूर्वी फुजियान और दक्षिणी गुआंगसी में दो परमाणु बिजली घरों का इसी तकनीक पर निर्माण कार्य शुरू हुआ।

अक्टूबर में सीजीएन और इलेक्ट्रीसाइट डी फ्रांस (ईडीएफ) ने ब्रिटेन में हिंकले पॉइंट में एक परमाणु बिजलीघर लगाने के लिए रणनीतिक साझेदारी की।

इसके अलावा सीजीएन और ईडीएफ ने दो अन्य ब्रिटिश परमाणु बिजली परियोजनाओं सफोल्क के साइजवाल और इसेक्स के ब्रेडवेल में लगाने के लिए रणनीतिक साझेदारी की है। ब्रिटिश विनियामकीय निरीक्षण में इस प्रौद्योगिकी के पास हो जाने के बाद ब्रेडवेल ने हुआलोंग वन की डिजाइन के इस्तेमाल की योजना बनाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493