अगले 7 सालों में शीतकालीन खेलों का विकास करेगा हेबेई

शिजियाझुआंग, 27 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के साथ मिलकर चीन का हेबेई प्रांत 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन करेगा।

इसके साथ ही हेबेई ने अगले सात सालों में शीतकालीन खेलों के विकास के लिए कई योजनाओं का खुलासा भी किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बीजिंग ने हेबेई प्रांत के झांगजिआकोउ के साथ मिलकर 2022 ओलंपिक खेलों की दावेदारी जीती थी।

हेबेई के शीतकालीन विकास योजना (2015-2022) के तहत 2022 तक प्रांत के हर बड़े शहर में एक-एक ‘आईएस एंड स्नो’ स्थलों का निर्माण जरुरी है।

प्रांत का लक्ष्य शीतकालीन खेलों के लिए अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देना होगा, जिससे कि वह ओलंपिक खेलों में अधिक से अधिक खिलाड़ियों को भेज सकें।

झांगजिआकोउ और चेंगदू स्वयं को एक आइस स्पोर्ट प्रशिक्षण केंद्रों में विकसित करेंगे, जिसमें झांगजिआकोउ के चोंगली में स्कीई प्रशिक्षण केंद्र भी होगा।

हेबेई 2016 से प्रशिक्षण प्रबंधन और कर्मचारियों पर वार्षिक रूप से 5 करोड़ युआन (76 लाख डॉलर) खर्च करेगा। 2022 तक प्रांत के करीब 50 से अधिक विद्यालयों में शीतकालीन खेलों का आयोजन होगा।

हेबेई में शीतकालीन खेलों में हिस्सा लेने वाले लोगों की संख्या 3 करोड़ तक जाने की उम्मीद है, जो प्रांत की आबादी के 40 प्रतिशत के बराबर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493