नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं विकास निगम (एनएससीएफडीसी) की अधिकृत शेयर पूंजी को 1000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1200 करोड़ रुपये करने को मंजूरी दे दी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत काम करने वाले निकाय एनएससीएफडीसी की अधिकृत शेयर पूंजी में बढ़ोतरी से आर्थिक रूप से बेहद कमजोर अनुसूचित जाति के लोगों के बीच अधिक फंड आवंटित किया जा सकेगा।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “इस मंजूरी के बाद गरीबी रेखा के नीचे के अनुसूचित जाति के लाभार्थियों के लिए आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कोष में इजाफा होगा।”
साल 2015-16 में एनएससीएफडीसी ने 63,000 लाभार्थियों तक पहुंच बनाने का लक्ष्य रखा है।
dharmpath.com dharmpath