दिल्ली में घने कोहरे ने घटाई दृश्यता

नई दिल्ली, 28 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में गुरुवार सुबह घना कोहरा रहा, जिस वजह से दृश्यता घटकर 300 मीटर रह गई थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि आज दिनभर आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस किया गया।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 100 फीसदी आद्र्रता रही। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493