पूर्वी चीन में बर्ड फ्लू के नए मामले, 2 की मौत

इस साल सर्दी में देश के कई अन्य प्रांतों में भी इस तरह के मामले सामने आए हैं।

म्युनिसिपल स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन आयोग ने गुरुवार को बताया कि शाओसिंग शहर में 59 वर्षीय महिला में इस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इस महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

आयोग के मुताबिक, मरीज ने दाहुतू गांव से एक मुर्गी खरीदी और उसे मार डाला। शंघाई, हुनान, गुआंग्डोंग और फुजियान में एच7एन9 के नए मामले दर्ज किए गए। दो लोगों के मरने की भी खबर है, जिसमें से एक झेजियांग में और दूसरा गुआंग्डोंग में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493