लॉस एजेंलिस, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता टैरन एगर्टन का कहना है कि उनकी फिल्म ‘किंग्समैन दि सीक्रेट सर्विस 2’ में एक अंतर्राष्ट्रीय कहानी को दिखाया जाएगा । यह पहली फिल्म से अलग होगी, जिसकी शूटिंग पूरी तरह से ब्रिटेन में ही हुई थी।
अभिनेता हग जैकमैन के साथ अपनी नई फिल्म ‘ऐडी द ईगल’ के प्रचार के दौरान एगर्टन ने कुछ बातें किंग्समैन के अगली कड़ी के बारे में भी साझा की।
उन्होंने कहा, इसकी शूटिंग गर्मियों में शुरू होगी और इसमें एक नया विलेन नजर आएगा। इसकी पटकथा तैयार हो चुकी है और वह बेहतरीन है।
एगर्टन के अनुसार, “इस फिल्म के बारे में बताने के लिए काफी कुछ है, लेकिन सबसे जरूरी यह है कि हमने पहली फिल्म की पूरी शूटिंग केवल ब्रिटेन में की थी, जिसे हम इस बार नहीं दोहराएंगे। हम इसकी शूटिंग बिलकुल अनोखी जगहों पर करेंगे।”
फिल्म किंग्समैन 2 का निर्देशन मैथ्यू वॉग्न करेंगे और यह उत्तरी अमेरिका में अगले साल रिलीज की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath