मध्य प्रदेश में आसमान साफ

भोपाल, 31 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार सुबह मौसम साफ रहा और धूप तेज रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य में रविवार को ठंड का असर कम है। सर्द हवाएं थम गई हैं। आसमान एकदम साफ है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पश्चिमी हिस्से और गुजरात में चक्रवात बनने से राज्य में ठंड कम हुई है। आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छा सकता है।

राजधानी भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री, इंदौर में 12.2 डिग्री, ग्वालियर में 13.2 डिग्री और जबलपुर में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, इंदौर में 32.1 डिग्री, ग्वालियर में 30.1 डिग्री और जबलपुर में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493