चेन्नई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने 800 मेगावाट की एक नई बिजली परियोजना का शिलान्यास किया है।
यहां जारी एक बयान में राज्य सरकार ने कहा है कि जयललिता ने 29 जनवरी को 6,376 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास किया है।
उन्होंने बॉयलर, टरबाइन, जनरेटर की आपूति तथा इकाई की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण के लिए भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को 2,759 करोड़ रुपये का एक ठेका भी दिया।
यह इकाई उत्तरी चेन्नई ताप बिजली परियोजना के परिसर में स्थापित हो रही है, जहां पहले से ही दो इकाइयां संचालित हैं।
dharmpath.com dharmpath