लंदन, 31 जनवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के पूर्व दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी थिएरी हेनरी ने रविवार को इंग्लैंड के फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड से जोस मोरिन्हो को टीम का कोच बनाने की बात कही है।
युनाइटेड इस समय इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में पांचवें स्थान पर है।
हेनरी का मानना है कि मोरिन्हो टीम के प्रदर्शन में बदलाव ला सकते हैं।
डेली स्टार ने हेनरी के हवाले से कहा, “क्लब को सफलता की दरकार है और मोरिन्हों उन्हें वो दिला सकते हैं।”
उन्होंने कहा, “वह अभी भी एक शानदार कोच हैं। युनाइटेड को कुछ करना पड़ेगा क्योंकि लुइस वान गाल के रहते टीम अच्छा नहीं कर रही है।”
उन्होंने कहा, “कुछ लोग चाहते हैं कि वान गल तुरंत ही टीम से चले जाएं। वान गाल की कोच के तौर पर काबिलियत पर कोई भी सवाल नहीं उठा सकता लेकिन वह युनाइटेड को सफलता दिलाने में नाकामयाब रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath