प्रधानमंत्री मोदी का 18 फरवरी को भोपाल में होगा अभिनंदन

भोपाल, 31 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा नई फसल बीमा योजना का ऐलान किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई 18 फरवरी को राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसान सम्मेलन में अभिनंदन करेगी।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लाकर देश के किसानों को उनका हक सौंपा है। प्रदेश के किसान प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए 18 फरवरी को भोपाल किसान सम्मेलन में उनका अभिनंदन करेंगे।

चौहान ने बताया कि प्रदेश के लाखों किसान इस सम्मेलन में भाग लेंगे। किसान सम्मेलन की व्यापक तैयारियों के लिए पार्टी ने चार फरवरी को बैठक बुलाई है, जिसमें व्यवस्था पर विचार कर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश किसान आत्महत्याओं के लिए चर्चित रहा है। खूनी व्यापम घोटाले के लिए चर्चित इस राज्य के तीन शहरों को केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी बनाने की योजना में शामिल किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493