पटना, 1 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह भारी कोहरा रहा। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह धुंध तथा दोपहर में धूप रहने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।
बिहार के अन्य शहरों, भागलपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री, गया में 12.6 डिग्री और पूर्णिया में 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले यानी रविवार को राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री, पूर्णिया में 23.6 डिग्री और भागलपुर में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath