मध्य प्रदेश में मौसम साफ

भोपाल, 1 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य जगहों पर सोमवार को मौसम साफ रहा और धूप तेज रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने के साथ कुछ स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना जताई है।

राज्य में सोमवार सुबह सर्द हवाओं और कोहरे का असर न के बराबर रहा। सुबह से ही तेज धूप रही। बीते दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़ व छतरपुर में कोहरा छाने के आसार हैं।

राजधानी भोपाल में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, इंदौर में 12.4 डिग्री, ग्वालियर में 12.9 डिग्री और जबलपुर में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री, इंदौर में 29.2 डिग्री, ग्वालियर में 27.6 डिग्री और जबलपुर में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493