सरकार गठन पर पीडीपी की ओर से महबूबा अधिकृत

श्रीनगर, 1 फरवरी (आईएएनएस)। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के विधायकों ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को इस बात के लिए अधिकृत किया कि वह जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन. एन. वोहरा को राज्य में सरकार गठन पर पार्टी के रुख से अवगत कराएं।

पीडीपी विधायकों की बैठक के बाद पीडीपी के वरिष्ठ नेता नईम अख्तर ने संवाददाताओं से कहा, “पार्टी विधायकों ने सोमवार को अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को इस बात के लिए अधिकृत किया कि वह राज्य में सरकार गठन के मामले में पार्टी के रुख से राज्यपाल एन.एन.वोहरा को अवगत कराएं। महबूबा मंगलवार को राज्यपाल से मिलेंगी।”

उन्होंने इसे साफ नहीं किया कि क्या बैठक में विधायकों ने महबूबा को विधायक दल का नेता चुना है।

महबूबा विधायक नहीं बल्कि अनंतनाग से सांसद हैं।

वोहरा ने सरकार गठन पर विचार-विमर्श के लिए महबूबा को मंगलवार को राजभवन बुलाया है।

राज्य भाजपा के नेता भी इसी मुद्दे पर मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल को पार्टी के रुख से अवगत कराएंगे।

महबूबा ने यह बात दो टूक अंदाज में साफ कर दी है कि मुख्यमंत्री पद संभालने से पहले वह मोदी सरकार से इस बात का स्पष्ट आश्वासन चाहती है कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन के एजेंडे पर निश्चित समय सीमा के अंदर अमल किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493