इस्लामाबाद, 1 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मार्च में वाशिंगटन में आयोजित एक परमाणु शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगे। सम्मेलन में ओबामा प्रशासन के मान्यता प्राप्त तथा गैर मान्यता प्राप्त परमाणु सम्पन्न देशों के साथ परमाणु अप्रसार पर किसी समझौते पर पहुंचने की संभावना है।
‘डॉन’ की सोमवार की रपट के मुताबिक, सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भी शरीक होने की संभावना है।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा चौथे और अंतिम परमाणु सुरक्षा सम्मेलन (एनएसएस) का आयोजन एक अप्रैल को वॉशिंगटन में करेंगे, जिसमें 50 देशों के नेता और अंतर्राष्ट्रीय संगठन भाग लेंगे।
dharmpath.com dharmpath